Bol Maharashtra
इतर खेळ गुन्हा धर्म - कर्म निवडणूक बिना केटेगरी मनोरंजन महाराष्ट्र राष्ट्रीय व्यवसाय

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार,कल की तुलना में आए आज ज्यादा नए मामले।

JL News/जेएल न्यूज

नई दिल्ली 02–06–2022

देश में कोरोना संक्रमण मामले फिर बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामलों को लेकर जो रिपोर्ट जारी हुई है वो चिंता बढ़ाने वाली है। दरअसल, कल के मुकाबले आज कोरोना के नए मामलों में 900 से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,712 मामले सामने आए हैं जबकि बुधवार को कुल 2,745 केस मिले थे।

एक्टिव केस 19 हजार से पार

मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोरोना से 2,584 मरीज रिकवर हुए हैं। एक्टिव केस बढ़कर अब 19,509 हो गए हैं। बता दें कि 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,123 बढ़ी है। डेली पाजिटिविटी दर भी 0.84 है। साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 0.67 फीसद हो गई है।

देश में कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 31 लाख 64 हजार 544 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कुल 5 लाख 24 हजार 641 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अब तक 4 करोड़ 26 लाख 20 हजार 394 लोग रिकवर हो चुके हैं।

 

Related posts

विविध उपक्रमांनी साजरा केला जानी सोलंकी यांचा वाढदिवस,पत्रकार व मित्र मंडळाने उत्साहात वाढदिवसाच्या दिल्या शुभेच्छा…!

bol maharashtra

पुलाच्या निर्मितीसाठी ना.गडकरींना जेवणाचे निमंत्रण…युवकाची अनोखी शक्कल…!

bol maharashtra

रविवारी त्रैमासिक मुक्तमंथनचा वाचक,लेखक मेळावा

bol maharashtra