Bol Maharashtra
मोठी बातमी

मदरसा अरबिया बगुलहवा में बच्चों को लगाया गया कोरोना का टीका

मदरसा अरबिया बगुलहवा में बच्चों को लगाया गया कोरोना का टीका

फजले रसूल/दैनिक सामना/सिद्धार्थनगर

15 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाने की शुरुआत पूरी विकासखंड सहित नगर के विभिन्ना सेंटरों में तीन जनवरी से शुरू की गई।

आज ग्राम सभा बगुलहवा मे स्थित दारुल उलूम अरबिया अहले सुन्नत यार अलविया बगुलहवा में भी जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया गया।बच्चों के द्वारा बड़े उत्साह पूर्वक माहौल में वैक्सीन लगवाई गई, वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सी एच सी शोहरतगढ़ के डॉ पी के वर्मा द्वारा भेजी गई anm रेणु यादव द्वारा टीकाकरण किया गया । मदरसे के प्रिंसीपल मौलाना रमजान अली फ़ैज़ी ने कहा कि छात्र या बच्चे जिनकी उम्र 15 साल से अधिक है। और वह अगर स्कूल में अध्ययनरत नहीं है वह भी किसी भी सेंटर में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।पूरे विकास खंड के बच्चों को वैक्सीन लगनी हैं।पहले दिन स्कूल के एक तिहाई से अधिक बच्चों को वैक्सीन लगाया गया इस मौके पर स्कूल की मैनेजमेंट कमिटी मो इब्राहिम ,मास्टर मैराज अहमद ,मौलाना रिफ़ात अहमद मिस्बाही,कारी अब्दुल मतीन आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

एम आय एम राज्य उपाध्यक्ष युसूफसेठ पुंजानी यांनी निष्ठावंत कार्यकर्त्याच्या घरी दिली सदिच्छा भेट..!

bol maharashtra

आर्णी नगरपरिषद कोणासही बहुमत नाही,युती शिवाय पर्याय नाही…!

bol maharashtra

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन की मीटिंग केसवार में ,जिलाध्यक्ष ने किया संबोधित

Web1Tech