Bol Maharashtra
बिना केटेगरी

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, देखे आज का अपडेट।

महीने में पहली बार चार हजार के पार हुए मामले, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत।

जेएल न्यूज/ JL NEWS

नई दिल्ली  03–06–2022

भारत में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं।  मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,041 मामले सामने आए हैं। बता दें कि कई दिनों बाद एक दिन में चार हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। राहत की बात है कि कोरोना के मामलों के बढ़ने के साथ मृतकों की संख्या में इजाफा नहीं हो रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना से  10 लोगों की जान गई है।

कोरोना के मामलों के बढ़ने के साथ ही एक्टिव केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 21,177 हो गई है। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार कल कोरोना के 2,363 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 4 करोड़ 26 लाख 22 हजार 757 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं, 5 लाख 24 हजार 651 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related posts

यवतमाळ-आर्णी-माहूर-किनवट रेल्वे मार्गाच्या मागणीला प्रचंड जनसमर्थन

bol maharashtra

जिल्हा परिषद निवडणुकीसाठी काँग्रेस सज्ज ( पारवा येथे माजी मंत्री शिवाजीराव मोघे यांच्या नेतृत्वात कार्यकर्त्यांचा एल्गार)

bol maharashtra

विकासाची तळमळ असणारे नेतृत्व म्हणजे अजित दादा;आमदार प्रा.राजू तोडसाम

bol maharashtra